लोगों का कहना है कि लगभग 19 करोड़ रुपये से सरकार ने यहां पर तटबंध का निर्माण तो कराया, लेकिन यह क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित नहीं रख पाया। इनका निर्माण किस तकनीक से किया गया था जो यह बाढ़ का एक भी झटका नहीं झेल पाए। ग्रामीणों का का कहना है कि क्या भरोसा कि यहां जिस 49 करोड़ रुपये की परियोजना आने की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है, वह क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से सुरक्षित बचा पाएगी।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
उच्च अधिकारियों से बात करेंगे
खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के दावे करते हुए दो कटाव निरोधक तटबंध का निर्माण कराया गया। परंतु दोनों ही तटबंध है बाढ़ के पहले ही झटके में बह गए। तटबंध के निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितताओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
- प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व विधायक
दोनों तटबंध कराए जाएंगे दुरुस्त
अभी गंगा का जलस्तर अधिक है, जिसके चलते तटबंध पर कार्य नहीं हो सकता। जलस्तर कम होते ही बाढ़ में टूटे तटबंध को दुरुस्त कराया जाएगा।
- एनपीएस मथूरिया, एसडीओ, सिंचाई विभाग