उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को आर्मी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इसकी जांच की जा रही है। उधर, सैनिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ये है मामला
सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुवा के निकट आर्मी के रडार में कांस्टेबल लक्ष्मणचंद्र दास (40 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। बताया गया कि लक्ष्मणचंद्र पश्चिम बंगाल के बापुरा जिला स्थित केलेपारा गांव का रहने वाला था। पिछले दो साल से मेरठ में आर्मी की रडार में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं चर्चा है कि जवान ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है।