फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पहले प्रेमी की जमकर धुनाई, फिर पुलिस ने कराया निकाह, जानें- आखिर क्या है पूरा माजरा

Wed, 09 Feb 2022 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को एक युवक की पिटाई कर दी गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और युवक का युवती के साथ निकाह करा दिया। जानिए आखिर पूरा माजरा क्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मवाना क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने युवती को प्रेमी के साथ देखा तो उसकी पिटाई कर दी गई, बाद में पुलिस ने दखल दिया तो इसी प्रेमी से युवती का निकाह करा दिया गया। वहीं, प्रेमी की तहरीर पर मारपीट करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सोमवार रात क्षेत्र में एक वलीमा कार्यक्रम चल रहा था। इसमें क्षेत्र की युवती के साथ उसका प्रेमी मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी अब्दुल मन्नान से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि दोनों को देखने के बाद परिजनों और अन्य रिश्तेदारों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को थाने बुला लिया। यहां पता चला कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस ने उनके निकाह के लिए परिजनों से सहमति ली। इसके बाद मस्जिद में दोनों का निकाह करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन


थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया था और दोनों के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए थे। इसके बाद निकाह कराया गया। वहीं, अब्दुल मन्नान की तहरीर पर 12 रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज की।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें