फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चालक को दबोचा

Fri, 24 Sep 2021 02:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और फिर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में प्रशासन का सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा अभियान के बीच शुक्रवार सुबह रोडवेज बस अड्डे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी निवासी राजकुमार नानू गांव जाने के लिए भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे। बस की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजकुमार दूर जाकर गिरे और बेसुध हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते थाने पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। जिस जगह यह हादसा हुआ, उससे कुछ दूरी पर ही प्रशासन का सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान चल रहा था। बस अड्डे के भीतर हुई मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी धर्मांतरण प्रकरण: मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबी इदरीश को उठा ले गई एटीएस, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें