मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में ब्याज सहित गन्ने के बकाया भुगतान समेत आठ मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में धरना दिया। एसीएम तृतीय ने किसानों को आश्वासन दिया कि छह अक्तूबर तक गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू नेता चौधरी विजयपाल घोपला ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है, जबकि अगर किसान बैंक से लोन लेता है तो ब्याज लगा दिया जाता है। अब किसान गन्ने का ब्याज सहित भुगतान लेंगे। इसके अलावा शुगर मिल पर किसानों के लिए व्यवस्था संबंधित आठ मांग की गई।
यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
एसीएम तृतीय किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया गया। पार्षद विशाल चौधरी, संजय, मोनू, अशोक प्रधान, चिंटू, दीपक डांगर, सुभाष, संजय चौधरी मौजूद रहे। संचालन रालोद नेता चौधरी दीपक गून ने किया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें