फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में भीषण हादसा... हाईवे पर डिवाइडर पार करते हुए कैंटर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

Sun, 08 Sep 2024 01:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली की ओर से आ रही रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में तीन लाेगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कैंटर से टकराकर चकनाचूर हुई जाइलो गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-58 पर शोभापुर फ्लाईओवर के ऊपर शनिवार देर रात कार व कैंटर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर जाम लग गया। वहीं कार सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

 

थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली की तरफ से एक कार आ रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। शोभापुर फ्लाईओवर के ऊपर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे कैंटर से जा टकराई। कैंटर से टकराने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। 
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे तीनों लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मनोज पुत्र जयप्रकाश निवासी आलम, जितेंद्र पुत्र हरफूल सिंह निवासी भनेड़ा जिला शामली व राजकुमार पुत्र डालसिंह निवासी छुर थाना सरधना के रूप में हुई। युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें