दुर्गा बाड़ी में हुई दुर्गा पूजा
सदर दुर्गा बाड़ी मंदिर में बंगाली समाज ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कोलकाता से आए पंडित शिव प्रसाद जी ने पूजन किया। शंख बजाकर पूजा की गई। महिलाओं के द्वारा पूजन सामग्री तैयार की गई। शाम को प्राण प्रतिष्ठा की गई। मां का भव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर मोहिनी, पापिया सानियाल, रीना सेन, अभय मुखर्जी, सत्यजीत मुखर्जी, अभिनव दत्ता, रिंकी, दीप्ति चौधरी आदि रहीं। रामा संकीर्तन मंदिर में मां के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया गया। पंडित प्रभु दत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। यजमान मंजू, शकुंतला ठाकुर, कमलेश आर्य रहीं।
सुंदरकांड में गूंजे हनुमान जी के भजन
रिठानी स्थित महेंद्र सिंह स्मारक इंटर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति दी। अध्यापक और अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नवरात्र को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
अष्टमी के दिन सुकर्मा योग
अष्टमी बुधवार को सुकर्मा योग सुबह 6:09 मिनट पर आरंभ होगा और रात 3:47 मिनट तक रहेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि 14 अक्तूबर को सुबह 3:47 मिनट से धृति योग आरंभ होगा। इस योग में कोई भी शुभ कार्य दोगुना फल देता है।
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अष्टमी (बुधवार)
लाभामृत चौघड़िया : सुबह 6 बजे से 9:15 मिनट तक
शुभ की चौघड़िया : 10:40 से 12 बजे तक
नवमी (गुरुवार)
शुभ की चौघड़िया : सुबह 6:00 बजे से 7:40
वृश्चिक स्थित लग्न : सुबह 9 बजे से 11:15 तक