फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ बार संगठन की प्रबंध समिति का चुनाव कल, 3461 मतदाता करेंगे अपना मत का प्रयोग

Wed, 07 Feb 2024 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए कल मतदान होगा। मतदान कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंचे तो मत पत्र  निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं मतदान स्थल पर मतदाता को प्रलोभन देते मिले तो प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त होगा।
विज्ञापन
वार्ता करते सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को पंडित नानक चंद सभागार में मतदान होगा। कार्यकारिणी में नौ पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 3461 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान स्थल पर अगर कोई मतदाता मोबाइल लेकर प्रवेश करता है तो उनका मत पत्र निरस्त कर दिया जाएगा इसके साथ-साथ जो प्रत्याशी मतदान स्थल पर किसी मतदाता को प्रलोभन देते पाया जाता है तो उनका नामांकन निरस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को चुनाव मंडलके सदस्यों ने बार कार्यालय में पत्रकारों को वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पंडित नानक चंद सभागार में गरुवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए 17 टेबल सजाई गई हैं, साथ ही 50 बूथ बनाए गए हैं। पदाधिकारी प्रत्याशियों के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर और सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए लाल रंग का बैलेट पेपर होगा।

यह भी पढ़ें: UP: व्यवस्था धड़ाम, मनमाने ढंग से बंद किए रास्ते, रेंगते रहते हैं वाहन, विधानसभा में भी गूंजा मेरठ का जाम

विज्ञापन

मतदान करने वाले व्यक्ति को वोटर आईडी पहचान पत्र अथवा बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। चुनाव में तीन पैनल मैदान में हैं जिनमें अध्यक्ष पद पर गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट,जितेंद्र सिंह बना एडवोकेट, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट और महामंत्री पद के लिए अमित कुमार दीक्षित एडवोकेट, देवकरण शर्मा, परवीन भर्ती एडवोकेट चुनाव मैदान में हैं।

इनके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताया गया कि सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मतदान स्थल से 100 मीटर दूर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

मतदान स्थल पर किसी भी मतदाता को मोबाइल लाने का अधिकार नहीं दिया गया है। अगर कोई प्रत्याशी मतदान के दौरान किसी मतदाता को प्रलोभन देते पाया जाता है तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।  9 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और पूर्ण होने तक चलती रहेगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं के सामने प्रदर्शित की जाएगी मतगणना के दौरान अगर किसी प्रत्याशी को कोई आपत्ति है तो उसका निराकरण भी मौके पर ही किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी आपत्ति पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने कचहरी में जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
मेरठ बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्य पदों के प्रत्याशियों ने बुधवार को कचहरी में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और अपने-अपने पक्ष में वोट मांगे।

अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। तीन पैनल चुनाव मैदान में है और तीनों पैनल के सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव एक महत्वपूर्ण चुनाव है। वर्षों से चल रही हाईकोर्ट बेंच की मांग का नेतृत्व मेरठ बार एसोसिएशन के द्वारा ही किया जाता है।

मेरठ बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनता है वह हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति का अध्यक्ष और महामंत्री संयोजक होता है। इस प्रकार से मेरठ बार एसोसिएशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े 22 जिलों का नेतृत्व करती है।
विज्ञापन

ये हैं चुनाव मैदान में तीन पैनल 
एक पैनल में अध्यक्ष पद के लिए  गजेंद्र पाल सिंह, महामंत्री पद पर देवकरण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कमल मेहंदी रत्ता, उपाध्यक्ष पर अजय कुमार पाठक व संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष पर दिनेश कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन अनुभव कौशिक संयुक्त मंत्री पुस्तकालय निधि, संयुक्त मंत्री प्रशासन सविता रानी, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जसवीर सिंह राठी, मौ0 शाहिद आलम अंसारी, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए जयंक चौधरी, हिमांशु त्यागी, मोहित कुमार, मोनू, शिवराज तोमर, उमेश पूनिया हैं।

दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह बना महामंत्री पद के लिए अमित दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सर्वेश कुमार, उपाध्यक्ष के लिए अरुण त्यागी व मीनाक्षी चौधरी, कोषाध्यक्ष के लिए चिराग सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए जर्रार अली, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर ओमवीर सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर नीरज कुमार कटारिया व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जगदीश सिंह वर्मा, संजय कुमार, श्याम सुंदर, श्याम सुंदर शर्मा एवं कनिष्ठ सदस्यों के लिए अक्षय प्रताप त्यागी, आशीष कुमार जेनर, निशांत धामा, पंकज कुमार, प्रीति रानी, सार्थक भारद्वाज चुनाव मैदान में हैं।

तीसरे पैनल में अध्यक्ष पद पर रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ,महामंत्री पद पर प्रवीण भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कमरुद्दीन सैफी उपाध्यक्ष पद पर नवाब सिंह गुर्जर व जसवीर सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन पर राहुल यादव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर ओज महमूद जैदी एवं संयुक्त मंत्री प्रशासन पर तुषार गुप्ता,  वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मनोज गुप्ता, पूजा रस्तोगी, जुल्फिकार अली तथा कनिष्क कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अंकुर पाल, अक्षय पवार, मोहित जैन, शिवम अग्रवाल ,सुधीर शर्मा, विकास कुमार सिंह चुनाव मैदान में है। इनके अलावा बगैर पैनल के  एसके दीक्षित उपाध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें