पश्चिमी यूपी की 19 विधानसभाओं में गुरुवार सुबह से ही मतदान जारी है। सभी जगह पर मतदान शाम छह बजे तक होगा। हालांकि छह बजे के बाद जो लोग पहले से ही लाइन में लगे हुए होंगे, उनका मतदान कराया जाएगा। वहीं वोटिंग के दौरान कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है कि लोगों में वोट डालने का कितना उत्साह है।