विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय ईवीएम मशीनों में दिक्कतें होने की बात सामने आई थीं, जिन्हें कुछ समय बाद ठीक करके मतदान शुरू करा दिया गया। उधर, कई वीआईपी ने भी परिवार के साथ वोट देकर अपनी जीत का मिशन मजबूत कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन सीटों पर किस वीआईपी ने वोट किया है।
उधर, बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, शामली से कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित कई दिग्गजों ने गुरुवार सुबह ही परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं सभी जिलों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।