चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही उतरने शुरू हुए होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी साथी दलों के साथ चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव आयोग को चाहिए कि सत्ताधारी दल के दबाव में न आकर निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराएं। अगर कोई अधिकारी सत्ता पक्ष का पक्ष लेता नज़र आएगा तो उसकी चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा
लोकतंत्र के पावन पर्व चुनाव की उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।हमे उम्मीद है 10 मार्च को महागठबंधन के नेता शिवपाल सिंह यादव जी के भतीजे अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। -शैंकी वर्मा, मुख्य प्रवक्ता, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी