फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण

Sun, 23 Jan 2022 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मंत्री और विधायक का नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर वोट देना। अमित शाह का पूरा भाषण पढ़िए।  
विज्ञापन
मंच से बोलते अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेरठ में शनिवार शाम को गॉडविन होटल में प्रबुद्घ समाज के साथ बैठक में प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था से लेकर किसानों की बात की। उनके अभिभाषण में अखिलेश यादव निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू पश्चिम में आने से पहले हमारे सारे सवालों के जवाब लेकर आना।

विज्ञापन

 
शाह ने कहा कि पांच साल पहले के उत्तर प्रदेश की हालत आप सभी जानते हैं। हमने जो वादे किए थे, उसका रिजल्ट लेकर आए हैं। ऐसे में पांच साल हमें योगदान और दे दीजिए, उत्तर प्रदेश से पूरी तरह भ्रष्टाचार मिटा देंगे।  

यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा
विज्ञापन


मेरठ के लोगों से उन्होंने कहा कि आपके वोट पर हमारा हक है, क्योंकि हमने जो कहा था वो करके दिखाया है। अमित शाह ने कहा कि यूपी का चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव उत्तर प्रदेश का भाग्य तय करने का चुनाव है। वोट एमएलए-मंत्री-मुख्यमंत्री के लिए मत दीजिए यूपी के भविष्य के लिए दीजिए। भारत माता का चित्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखकर दीजिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अमित शाह ने 20 मिनट तक सुना पलायन पीड़ित परिवारों का दर्द, बोले- निडर होकर करें व्यापार

उन्होंने कहा कि आज मैं कैराना से बूढ़ी मैया के साथ चाय पीकर आ रहा हूं। 2017 में वे पलायन कर रहे थे, आज मैंने पूछा कि मैया कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि जो पहले पलायन कराते थे, आज वे पलायन कर गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें