फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौत के तीन साल बाद बुजुर्ग को मिला न्याय, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें-क्या था पूरा मामला

Wed, 26 Apr 2023 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा निवासी कमल सिंह को मौत के तीन साल बाद न्याय मिला। दरअसल, भू माफियाओं ने लगभग तीन साल पूर्व बुजुर्ग की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने पुलिस से की थी। मगर बुजुर्ग को न्याय नहीं मिल पाया था। जिसके बाद बुजुर्ग ने  जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक बुजुर्ग को न्याय तो मिला लेकिन मौत के तीन साल बीत जाने के बाद। भूमाफियाओं ने भूमि पर कब्जा किया तो बुजुर्ग ने अदालत का रुख किया। लेकिन तारीखों पर अदालत के चक्कर काटता काटता वह थक गया।

विज्ञापन


आखिरकार उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के तीन साल बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है। अब तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव निवासी अमरेश देवी ने तीन महीना पूर्व तत्कालीन आईजी प्रवीण कुमार व एडीजी राजीव सभरवाल बताया था कि उनकी नंगलाताशी रोड पर 3290 गज की जमीन थी। वहीं भूमाफिया अखिलेश गोयल व उसका साला सचिन गुप्ता कॉलोनी काट रहे थे। भू माफियाओं ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

आरोपियों ने आधी जमीन के पैसे दिए थे। वहीं आधी जमीन के पैसे देने से मना कर दिया था। जिसकी शिकायत उसके ससुर ने तत्कालीन थाना प्रभारी व अधिकारियों से की थी। मगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला था। जिसके बाद बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन बुजुर्ग की मौत हो गई थी।  

बुजुर्ग ने मरने से पहले भूमाफिया अखिलेश गोयल व सचिन गुप्ता के खिलाफ बयान दिया था। वहीं परिजनों का आरोप है कि एक स्थानीय नेता नीरज ने भी परिजनों को धमकाया था। वही तहरीर वापस लेने का दवाब भी दिया था।

एडीजी ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने भू माफिया अखिलेश गोयल, सचिन गुप्ता व नीरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें