निगम चुनाव में ईवीएम, पालिकाओं और पंचायतों में मतपत्र
नगर निगम में महापौर और दो वार्डों में एक-एक प्रत्याशी होने पर निर्विरोध चुनाव तय होने की स्थिति में 88 पार्षदों का चुनाव ईवीएम से होगा। दोनों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में मतपत्रों से चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव की तैयारी हो चुकी है। 11 मई को निर्धारित सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 13 मई 2023 को महापौर, पार्षदों की मतगणना परतापुर स्थित कतई मिल में, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना तहसीलों में होगी। जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी भी कर ली है।
वार्ड 75: आज होगा तय, सपा का प्रत्याशी कौन
वार्ड 75 में अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि सपा का प्रत्याशी कौन है। शबनम पत्नी बिलाल और मोहसिना पत्नी दीन मोहम्मद, दोनों दावा कर रहे हैं कि वह सपा के प्रत्याशी हैं। दोनों नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के निर्णय के बाद ही तय हो पाएगा कि सपा का प्रत्याशी कौन होगा। इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि पहले शबनम का टिकट हुआ था, इसके बाद मोहसिना का टिकट हो गया था। दोनों सपा के नाम से नामांकन कर चुके हैं। अब आरओ जिसको सपा का प्रत्याशी मानेंगे, वही सपा का प्रत्याशी होगा। उसे ही सिंबल मिलेगा। बता दें कि पार्षद के टिकटों को लेकर सपा में घमासान मचा है। जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और शहर विधायक पर टिकटों के बंटवारे को लेकर सपाई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
निकाय चुनाव ड्यूटी में सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों के लिए हलके चौपहिया और बस आदि भारी वाहनों की जरूरत होती है। जिनकी उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन ने आरटीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। पूरे चुनाव में 800 से एक हजार वाहनों की जरूरत होगी। वाहन उपलब्धता के लिए आरटीओ विभाग ने मेरठ में रजिस्टर्ड लगभग 3500 गाड़ियों के नोटिस थानों को भेज दिए हैं। पुलिस ने गाड़ी स्वामियों को नोटिस थमाने शुरू कर दिए हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए गाड़ी उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई है। इस संबंध में आरटीओ सिटी राजकुमार सिंह का कहना है कि चुनावों में अधिक वाहन लगते हैं। इसलिए प्राइवेट गाड़ियों का ही सहयोग लिया जाता है। फिलहाल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। वाहन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की गई है।
यहां पर बनवाएं गाड़ियों के पास
पार्षद, पालिका, पंचायत प्रभारी अधिकारी
वार्ड सं.
1 वार्ड 1,2,5,6,7,9,10,11,12,15 19, 21, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम
22,23,25,27,28,30,3138,40,41 और 57
2. वार्ड 4,13,14,16,17,18,20,24,26,29,32 अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
33,37,44,45,46,50,52,53,58,59,60,61,63,67
3. वार्ड 36,47,54,55,56, 64,65,66,69,70,71, अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय
72,73,74, 78,79,80,85,86,87
4. वार्ड 3,8,34,35,39,42,43,48,49,51,62,68 उप जिला मजिस्ट्रेट मेरठ
75,76,77,81,82,83,84,88,89 और 90
5. नगर पालिका मवाना, नगर पंचायत किठौर उप जिला मजिस्ट्रेट
मवाना, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा
शाहजहांपुर के अध्यक्ष और सदस्य के लिए
6. नगर पालिका सरधना, नगर पंचायत लावड़, करनावल उप जिला मजिस्ट्रेट
सरधना दौराला, हर्रा, खिवाई के अध्यक्ष और सदस्य के लिए
7. नगर पंचायत खरखौदा, सिवालखास के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट
अध्यक्ष और सदस्य के लिए