फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद: 10वीं की छात्रा से ट्यूशन से लौटते समय चार लोगों ने लूटी आबरू, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

Fri, 02 Apr 2021 02:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

  • सामूहिक दुष्कर्म से आहत 10वीं की छात्रा ने दी जान
  • चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
  • ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा को रास्ते से चार युवकों ने किया था अगवा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में सामूहिक दुष्कर्म से आहत 10वीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्यूशन पढ़कर लौटते समय चार युवकों ने छात्रा को रास्ते से अगवा कर लिया था।

विज्ञापन


ये है मामला
सरधना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 10वीं की छात्रा थी। गुरुवार को वह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। परिवार के मुताबिक, रास्ते से चार युवक उसे जबरन एक मकान में खींचकर ले गए। वहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ती देख परिजन गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए। उसकी हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने हाथ खडे़ कर दिए। इसके बाद परिजन मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर : दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद करने का लिया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि प्राथमिक जांच में छात्रा ने जहर खाकर जान दी है। उससे पहले छात्रा के साथ क्या घटना हुई, इस बारे में परिजनों ने लिखित में कोई तहरीर या शिकायत पत्र नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें