फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन निकलते ही वारदात, कारोबारी के घर में घुसे बदमाश, पत्नी-बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट

Sat, 28 Jan 2023 11:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बदमाशों ने दिन निकलते ही वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने कारोबारी के घर में घुसकर पत्नी-बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट की।
विज्ञापन
मेरठ में बदमाशों ने वारदात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीगेट में दिन निकलते ही नकाबपोश तीन बदमाश शंटरिग कारोबारी शादाब के मकान में घुस गए। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश परिवार के सदस्यों को रस्सी से बांधकर फरार हो गई। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि एक मकान दस लाख रुपये का बेचा था।

पुलिस के मुताबिक, लकीपुरा गली नंबर-18 निवासी शादाब पुत्र आस मोहम्मद पत्नी सादिया और दो बच्चों के साथ रहता है। कारोबारी ने बताया कि वह शनिवार सुबह दूध लेने गया था। शटरिंग लगवाने के बहाने तीन बदमाश घर में घुस गए। पत्नी और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया। मेरे घर पर पहुंचने पर मुझे भी मारपीट कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और दो लाख के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश पूरे परिवार को रस्सी से बांधकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

विज्ञापन

वहीं चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर उन्हें खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें