फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में याकूब कुरैशी के भतीजे की दबंगई, पड़ोसी को पीटा, शिकायत करने पर नहीं पहुंची पुलिस

Sat, 28 Jan 2023 11:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में याकूब कुरैशी के भतीजे और धेवते की दबंगई का मामला सामने आया है। याकूब के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी को पीट दिया। वहीं, शिकायत करने पर पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अलीम और धेवते समीर सहित पांच लोगों ने शुक्रवार देर रात दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची। 

विज्ञापन


इसके बाद पड़ोसी ने परिवार के साथ सोहराब गेट पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अलीम, समीर, मुसीर, आजम और मोमीन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, याकूब की बेटी आसमां के पड़ोसी अरशद पर 1.75 लाख रुपये उधार थे। आसमां ने जुलाई 2017 में वेस्ट एंड रोड पर एक स्कूल में जाकर हंटर चलाया था। इसे लेकर याकूब परिवार काफी चर्चा में आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

विज्ञापन

बताया गया कि अरशद ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। आसमां का बेटा समीर अपने साथियों के साथ रुपये मांगने गया तो विवाद हो गया। आरोप है कि समीर, अलीम सहित अन्य ने अभद्रता और मारपीट की। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

इंस्पेक्टर कोतवाली नीरज मलिक ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। वहीं, समीर का कहना है कि अरशद पर उनके 20 लाख रुपये हैं। उधार के रुपये मांगने पर अरशद के भाई मोहसीन ने उन पर पिस्टल तानी। इसे लेकर विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें