फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLB Student Murder: हिस्ट्रीशीटर ने दिन निकलते ही बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, लॉ के स्टूडेंट ने दोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 20 May 2022 12:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के एक गांव में दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लॉ के छात्र की छह गोली लगने से मौत हो गई। छात्र की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉ के छात्र पर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें छात्र को छह गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज घटना से गांव में भी दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि पराग का न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं गमजदा परिजन अस्पताल पहुंचे और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार से बात करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां 

कंकरखेडा क्षेत्र के पावली खुर्द निवासी पराग (24) पुत्र निरंकार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान अपने साथियों के साथ पराग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 15 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिसमें पराग को छह गोलियां लगीं। हमलावरों ने पराग के भाई मयंक पर भी फायरिंग की। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके अलावा मयंक की पत्नी व बच्चों ने कमरे के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई। आरोपी काफी देर तक फायरिंग करते रहे।

ताबड़तोड़ गोलियों से गांव में दहशत, एक दर्जन खोखे बरामद

छात्र पराग पर गोलियां बरसाने के बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों में कैद हो गए। इससे पहले बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे और ग्रामीण अपने खेतों पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं मौके पर सीओ दौराला आशीष कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
 

जमीन के विवाद को लेकर चलाई गई गोलियां

हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान व पराग के परिवार में जमीनी विवाद की बात सामने आई है। बताया गया कि सनी के जेल में होने के दौरान की उसकी मां ने पराग की बुआ से दो बीघा जमीन का सौदा किया था, ताकि सनी को जेल से बाहर निकाला जा सके। लेकिन सनी के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने जमीन नहीं दी। जिसको लेकर दोनों परिवार में विवाद चला आ रहा था। अन्य कारणों को लेकर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

एक लाख का इनामी है सनी काकरान

हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सनी काकरान पर कई थानों में मुकदमे दर्ज 

सनी काकरान पर मेरठ के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से उस पर थाना कंकरखेड़ा, फलावदा, इंचौली, दौराला, सरधना, भावनपुर, रोहटा, सरूरपुर व हरियाणा के थानों में हत्या, डकैती व लूट आदि की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान पर एक लाख रुपये का इनाम है। सनी और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें