चोरी के मोबाइल से मांगी रंगदारी
सीओ कोतवाली ने मामले की जांच शुरू की। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई, वह इमरान नाम के युवक का निकला। पुलिस ने इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक इमरान ने बताया कि 25 मई को उसका मोबाइल चोरी हो गया था। उसकी पत्नी गाजियाबाद गई थी, तभी उनके बैग से मोबाइल चोरी हुआ था। इसकी रिपोर्ट गाजियाबाद में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को चोरी करके बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह
कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से धमकी मिली है, उसके आधार पर एक युवक को उठाया है। उसने मोबाइल चोरी होने की बात बताई है। बदमाश की लोकेशन भी कोतवाली में ही बताई है। जिससे अंदेशा है कि स्थानीय बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगी गई है। जांच की जा रही है।
- अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली