उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को गोविंदनगर में दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि दंपती ने किस वजह से यह कदम उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है।
सहारनुर के गोविंदनगर निवासी एक दंपती के जहरीला पदार्थ खाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि क्षेत्र निवासी युवक ने पत्नी के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पति की मौत हो गई व पत्नी वंशिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:
मिशन 2022: चंद्रशेखर आजाद बोले- सत्ता में आए तो मुस्लिमो को देंगे आरक्षण और किसानों को एमएसपी की गारंटी