फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक मेरठ की पिंकिश फाउंडेशन को समाज सेवा के लिए देगा 7 करोड़ की राशि

Sun, 17 Oct 2021 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फेसबुक ने अपने कम्यूनिटी एक्सलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत विजेताओं की घोषणा की है। भारत से एक्सलरेटर प्रोग्राम के लिए जो 13 ग्रुप चुने गए हैं उनमें 'पिंकिश' भी एक है। पिंकिश फाउंडेशन भारत और विदेश के 160 हजार से अधिक महिला सदस्यों का एक गैर लाभकारी संगठन है 
विज्ञापन
पिंकिश फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक ने अपने कम्यूनिटी एक्सलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत विजेताओं की घोषणा की है। फेसबुक के कम्यूनिटी एक्सलरेटर प्रोग्राम के लिए दुनिया भर से लगभग 13,000 फेसबुक ग्रुप ने अपना नामांकन किया था। फेसबुक ने इन 13,000 में से केवल 130 फेसबुक ग्रुप को अपने इस एक्सलरेटर प्रोग्राम के लिए चुना है। जिनमें भारत के 13 फेसबुक ग्रुप शामिल हैं ,ये हमारे लिए बहुत गर्व और प्रसन्नता की बात है की भारत से एक्सलरेटर प्रोग्राम के लिए जो 13 ग्रुप चुने गए हैं उनमें 'पिंकिश' भी एक है।  

विज्ञापन


पिंकिश फाउंडेशन भारत और विदेश के 160 हजार से अधिक महिला सदस्यों का एक गैर लाभकारी संगठन है, जो महिलाओं और किशोरियों को मासिकधर्म और स्वच्छता के लिए शिक्षित और जागरूक करने के लिए बहुत सी सामाजिक परियोजनाएं चलाता है। इनमें पैडबैंक (PadBank) इसकी प्रमुख परियोजना है। जिसके अंतर्गत इसने दो लाख से अधिक लड़कियों को मासिक धर्म साक्षरता प्रदान की है और 20 लाख से अधिक मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: चंद्रशेखर आजाद बोले- सत्ता में आए तो मुस्लिमो को देंगे आरक्षण और किसानों को एमएसपी की गारंटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फेसबुक एक्सलरेटर प्रोग्राम में चुने जाने के कारण पिंकिश फाउंडेशन को एक्सलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत फेसबुक फंड करेगा और पिंकिश फाउंडेशन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में पूरी मदद करेगा। फेसबुक के द्वारा एक्सलरेटर प्रोग्राम के लिए चुने जाने पर पिंकिश फाउंडेशन फेसबुक के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें