फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav : नगीना में गरजे योगी, बिजनौर में अखिलेश-जयंत ने साधे मतदाता, रैली में उमड़ी भीड़

Thu, 10 Feb 2022 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज के नगीना में जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं बिजनौर में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह रैली करने पहुंच रहे हैं। यहां गठबंधन की रैली में जाने के लिए लोगों की काफी भीड़ नजर आई। 
विज्ञापन
bjp railly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आज नगीना आएंगे और जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।  बिजनौर।नगीना में रामलीला मैदान  में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार का विकास केवल कब्रिस्तान की दीवारों तक सीमित था।इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर बिजनौर को डार्क जोन बनाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

 नगीना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में 700 दंगे हुए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक लड़का लखनऊ में दंगे कराता था, जबकि दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता था।

 

उन्होंने कहा कि वह बम विस्फोट कराते थे और हम कावड़ यात्रा के दौरान बम बम भोले करते हैं। उन्होंने किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में बिजनौर जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान मात्र 10 हजार करोड़ रुपये हुआ था जबकि भाजपा सरकार में 16 हजार करोड से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान अकेले बिजनौर में हुआ है।

यह भी पढें : UP Chunav 2022: शामली में मतदाता को धमकाने पर रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा, गठबंधन प्रत्याशी की इंस्पेक्टर से नोंक-झोंक, पढ़ें-चुनाव के खास अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में 1 लाख 59 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। उन्होंने बिजनौर की जनता से सभी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मंच से चुनाव लड़ रहे आठों प्रत्याशियों के नाम लिए।
 
उन्होंने बिजनौर की जनता से अपना आत्मीय रिश्ता बताते हुए कहा कि मेरा जन्म बिजनौर के बगल में हुआ है इसलिए मेरा बिजनौर से आत्मीय रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सपा सरकार में गुंडाराज और महिलाओं के प्रति अपराधों के बारे में भी कहा।

दलित वोटों को साधा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण संत रविदास से शुरू किया। इस दौरान उन्होंने दलित वोटों को जमकर साधा।उन्होंने कहा कि काशी में संत रविदास जन्म भूमि का जीर्णोद्धार भाजपा सरकार ने किया ।इसके अतिरिक्त महर्षि बाल्मीकि का भी अपने संबोधन में कई बार जिक्र किया।
 
12 दिनों के भीतर सीएम जिले में तीसरी बार पहुंचे हैं। वहीं, बिजनौर सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के लिए अखिलेश और चौधरी जयंत सिंह भी बिजनौर में रहेंगे। 

यह भी देखें:  https://www.youtube.com/watch?v=v6UrYlximqk
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें