अधर्म को खत्म करने के लिए एकजुट हो जाओ
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह धर्म-अधर्म का युद्ध है। अधर्म खत्म होगा, तभी प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। अधर्म को खत्म करने के लिए सब एक हो जाओ। 14 फरवरी को होने वाले मतदान में अपने-अपने बूथों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का काम करो। इसके लिए उन्होंने समर्थकों को हाथ उठवा कर संकल्प भी दिलाया। कहा कि प्रत्याशी अशोक राणा को रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा में भेजा तो मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही प्रदेश में फिर से प्रदेश के गुंडों की कयामत आएगी। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की सरकार की बदौलत हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम बेटियां भी सुरक्षित हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, राज्यमंत्री सुरेशपाल, मनोज शिवाच, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, क्षमा हेमलता चौहान, ब्लॉक प्रमुख स्योहारा उज्ज्वल चौहान, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी ने किया।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
दलित बेटी के घर भोज किया
स्वतंत्र देव सिंह समर्थकों के साथ धामपुर के हुसैनपुर गांव में पहुंचे। दलित बस्ती में स्थापित रविदास प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। यहां पर उन्होंने दलित बेटी मिथलेश के घर पर भोज किया। इसके बाद में प्रदेशाध्यक्ष ने गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर शमशेर नेता, एसके भारती, विनोद कुमार, प्रियंकर राणा, मुन्ना प्रधान, नीतिश, राजीव, पवन, हरिराज, उदित नारायण आदि मौजूद रहे।