फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक था कुख्यात... मुन्ना बजरंगी के मर्डर से जीवा को लगा झटका, ये रही बड़ी वजह

Fri, 13 Jul 2018 03:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मुन्ना बजरंगी
कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर से शातिर संजीव जीवा को झटका लगा है। बजरंगी की शह पर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड की प्रापर्टी में जीवा का दखल बढ़ गया था। हरिद्वार की बेशकीमती 35 करोड़ की जमीन पर कब्जे को लेकर बजरंगी और जीवा की माफिया सरगना सुशील मूंछ से गैंगवार छिड़ी हुई है। बजरंगी ने मूंछ को ठिकाने लगाने का प्लान भी बनाया था।
विज्ञापन

2 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत जेल में हुई पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बेखौफ तरीके से हत्या किए जाने के बाद जीवा गैंग में हलचल मची है। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा फिलहाल मैनपुरी जेल में बंद है। फर्रुखाबाद में 10 फरवरी, 1997 को हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रहमदत्त द्विवेदी की हत्या कर संजीव जीवा जरायम की दुनिया में सुर्खियों में आया था। यहीं से उसकी कुख्यात मुन्ना बजरंगी से नजदीकियां बढ़ीं। 2005 में गाजीपुर के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित छह लोगों की हत्या में बजरंगी और जीवा को पुलिस ने आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
जेल की सलाखों के पीछे रहते बजरंगी और जीवा ने वेस्ट यूपी और उत्तराखंड की संपत्तियों पर अपनी नजरें टिका दीं। उनकी दखलंदाजी सुशील मूंछ को रास नहीं आई, जिसकी वजह से जीवा और मूंछ में गैंगवार छिड़ गई। हरिद्वार में परिवहन डिपो के पास की बेशकीमती जमीन को लेकर आपसी अदावत इतनी बढ़ी कि अब तक तीन लोगों की हत्या हो चुकी हैं।

पढ़ें : Pics: बागपत जेल में दफन हुआ मुन्ना बजरंगी का सपना, अधूरी रह गई ये बड़ी ख्वाहिश

4 of 7
फाइल फोटो
2007 में इस संपत्ति की देखरेख कर रहे मूंछ के गुर्गे मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी हरबीर राठी की हरिद्वार में जीवा गैंग ने हत्या कर दी थी। जीवा गिरोह के सुशील उर्फ चीकू, अंकित उर्फ टोनी, नागेंद्र ब्रह्मचारी, इंद्र शर्मा, अंकित मलिक और अनुज त्यागी नामजद हुए थे। इसके बाद 2017 में जमीन का मामला देख रहे सुभाष सैनी पर हमला हुआ, जिसमें एक युवक अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राठी की हत्या से मुन्ना बजरंगी और जीवा से सुशील मूंछ की दुश्मनी और बढ़ गई। राठी का हत्यारोपी सुशील उर्फ चीकू शहर के गांधी कालोनी पचेंडा रोड पर छिप कर डेयरी चलाने लगा। 10 अक्तूबर 2017 को सुशील मूंछ के गुर्गों ने चीकू की हत्या कर दी। नई मंडी पुलिस ने दस दिन पहले ही चीकू हत्याकांड का खुलासा कर मूंछ और उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी को 120-बी का मुजरिम बनाया है। मूंछ गैंग के तीन बदमाश जेल भेजे गए हैं।

पढ़ें : राठी ने कबूला जुर्म, कहा- बजरंगी ने बोला मोटा तो मैंने गोलियों से भून डाला, 14 दिन की रिमांड
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
प्रापर्टी पर कब्जे की खूनी रंजिश में मुन्ना बजरंगी कैसे भी मूंछ को ठिकाने लगाने की फिराक में था। उसने मूंछ से जुड़े सोंटा निवासी यशपाल राठी पर गाजियाबाद में जान लेवा हमला किया था। जिस वक्त बजरंगी मुंबई में फरारी काट रहा था, तब वह अपने गुर्गों के साथ मूंछ की फिराक में खतौली भी आया था। उसने खतौली से लेकर मथेड़ी तक के जंगल और मूंछ की आवाजाही की गुप्त रैकी की थी, लेकिन बजरंगी अपने इरादे में नाकाम रहा। पूर्व मंत्री द्विवेदी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जीवा के लिए मुन्ना बजरंगी की हत्या बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी की शह पर संजीव जीवा ने वेस्ट यूपी से लेकर उत्तराखंड तक संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए है, जिस कारण जीवा और सुशील मूंछ में गैंगवार छिड़ी है। - अनंत देव, एसएसपी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें