कई बार एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी हवाई पट्टी का निरीक्षण कर चुके हैं। यहां से प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी आदि जिलों में 19 सीटर हवाई जहाज उड़ाए जा सकते हैं। मेरठ से हवाई उड़ान की सबसे बड़ी बाधा अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर थी।
कुछ महीनों पहले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मेरठ से हवाई उड़ान के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। मेरठ में हवाई उड़ाने के लिए मुख्य रूप से टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टॉवर निर्माण होना है।