फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बैठाया ऐसा गणित, टेंशन में न आ जाए 'इंडिया', हर जिले में साधा जातीय समीकरण

Fri, 15 Sep 2023 02:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

BJP District Presidents List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हर जिले में जो गणित बैठाया है, जिससे इंडिया (गठबंधन) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानिए कैसे भाजपा ने हर जिले में जातीय समीकरण को साधा है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम में सारे जातीय समीकरणों को साधा है। भाजपा ने जिन जिलों में जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है, उसमें दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, ठाकुर, ब्राह्मण, जाट, त्यागी, गुर्जर, वैश्य अल्पसंख्यक समाज समेत सभी को साधा गया है। 19 लोगों की सूची में एक दलित, एक अति पिछड़ा, दो ब्राह्मण, दो पिछड़ा, चार ठाकुर, एक त्यागी, दो सैनी, दो जाट, एक जैन, एक वैश्य और दो गुर्जर शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें रामपुर में दलित समाज से हंसराज पप्पू को जिम्मेदारी दी गई है। मुरादाबाद महानगर में संजय शर्मा ब्राह्मण, मुरादाबाद जनपद में आकाश पाल अति पिछड़ा समाज से हैं। अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी पिछड़ा, बिजनौर में भूपेंद्र चौहान ठाकुर समाज से हैं। त्यागी समाज को साधने के लिए सहारनपुर महानगर में पुनीत त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया हैं। सहारनपुर जनपद में महेंद्र सैनी और मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को जिम्मेदारी दी गई हैं।

बागपत में वेदपाल उपाध्याय पिछड़ा समाज से हैं। शामली में तेजेंद्र निर्वाल जाट समाज से हैं। गाजियाबाद महानगर में संजीव शर्मा ब्राह्मण, गाजियाबाद जनपद में सतपाल प्रधान गुर्जर समाज से हैं। नोएडा महानगर में मनोज गुप्ता वैश्य, गौतमबुधनगर जनपद में गजेंद्र मावी गुर्जर, बुलंदशहर में विकास चौहान ठाकुर समाज से हैं। 

वहीं, संभल में हरेंद्र सिंह जाट और हापुड़ जनपद में नरेश तोमर ठाकुर समाज से हैं। मेरठ जनपद में शिवकुमार राणा ठाकुर और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज जैन अल्पसंख्यक समाज से हैं। इस तरह भाजपा ने पश्चिम में सभी जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
विज्ञापन

तीन को छोड़कर 16 जनपद के बदले अध्यक्ष 
नोएडा महानगर, गाजियाबाद महानगर और सहारनपुर जनपद को छोड़कर सभी 16 जिलों में नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं, भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हर जिले में ऐसा गणित बैठाया है कि कही इंडिया (गठबंधन) टेंशन में न आ जाए। 

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें