फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 11वीं के छात्र का इस हालत में मिला शव, परिजनों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन, घर पर था अकेला

Thu, 15 Feb 2024 12:06 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ की एक कॉलोनी में 11वीं के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पंखे से लटका मिला। वहीं, बेटे के शव को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 11वीं के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पंखे से लटका मिला। घटना के समय परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि वह आर्मी में है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। मंगलवार शाम परिवार किसी काम से बाहर गया था। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र को आवाज लगाई। लेकिन छात्र ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ था।

वहीं, छात्र के शव को पंखे से लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। परिजनों की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की तरफ दौड़े। इस दौरान अंदर का नजारा देखकर पड़ोसियों के पैरों के नीचे से भी जमीन खिसक गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर छात्र को नीचे उतरा और पास के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: नरेश टिकैत बोले- किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान, 16 को देश में किसान लॉकडाउन
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: किसान आंदोलन का वेस्ट यूपी में असर, ट्रेन हुई रद्द, पुलिस प्रशासन अलर्ट, दिल्ली की सीमा पर नाकेबंदी जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें