Meerut News : मेरठ के जानी थाने में तैनात सिपाही एक विवाहिता को भगा कर ले गया। सिपाही ने पहले उसे फेसबुक के जरिए प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे भगा ले गया। पीड़ित पति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मेरठ जिले के जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर अलीगढ़ के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि फेसबुक के जरिए उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर कांस्टेबल ने उसका घर बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे अलीगढ़ निवासी युवक ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी शादी 2021 में हुई थी। उसकी पत्नी फेसबुक के जरिए मेरठ के जानी थाने में तैनात एक कांस्टेबल के संपर्क में आ गई। जिसके बाद कांस्टेबल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले काफी समय से कांस्टेबल युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था।
वहीं, आठ दिसंबर को उसकी पत्नी घर से नगदी और जेवर लेकर कांस्टेबल के साथ फरार हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से वह अपनी पत्नी को बरामद करने के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही।