फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: सवा दो साल की बच्ची की अपहरण कर हत्या, नोंचा हुआ था शरीर फटे थे कपड़े, पिता की कमीज बनी बेटी का पैहरन

Wed, 17 Jul 2024 11:38 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला।

बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रहीं थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया। रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी।

यह भी पढ़ें: सियासत: भाजपा में बदलाव की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
 

4 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। परिजनों के साथ बच्ची की तलाश की गई लेकिन पता नहीं लगा। सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: डायल 112 पुलिस का कार्यालय बना शराब का अड्डा, वर्दी पहने जाम छलकाते दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के शरीर पर एक अदद फ्राॅक था जो तार-तार था। बच्ची को इस हाल में देख पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर बच्ची के शव को सीने से लिपटा लिया। 

दुष्कर्म नहीं हुआ, जांच जारी
बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म नहीं हुआ है। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है। नामजद लोगों से पूछताछ चल रही है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें