साधुओं से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड को फर्जी बताकर दूसरे समुदाय से होने का भी आरोप लगाया। डंडों से बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी। तीनों साधु हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे, लेकिन लोग उन्हें बेरहमी से पीटते रहे।
इसके बाद लोग उनको पकड़कर लिसाड़ी गेट थाने ले गए। पुलिस ने तीनों के बताए गांव में प्रधान को फोन किया तो उसने बताया कि उनके नाम गौरव, गोपी और सुनील ही हैं। वे साधु-संत हैं, गांवों में मांगकर खाते हैं। इसके बाद पुलिस ने साधुओं को छोड़ दिया।