फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों अनजान हैं अफसर, मौत की नींद सुला रहा बेखौफ माफिया, जहरीली शराब से गई तीन की जान

Tue, 21 Jul 2020 01:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मौत की नींद सुला रहा शराब माफिया बेखौफ
  • रोहटा के डूंगर गांव में कई दिनों से बांटी जा रही थी अवैध शराब
  • जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहरीली शराब लोगों को मौत की नींद सुला रही है। पुलिस और आबकारी विभाग इससे अनजान है तो शराब माफिया बेखौफ हैं। रोहटा थाने के डूंगर गांव में प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों द्वारा ग्रामीणों को पक्ष में करने के लिए कई दिनों से अवैध शराब बांटी जा रही थी। मुफ्त की शराब सोमवार को भारी पड़ गई। अब तक तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की हालत गंभीर है। चिंताजनक बात यह है कि कई ग्रामीणों को दिखाई देना बंद हो गया है। 

विज्ञापन


डूंगर गांव में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी द्वारा अवैध रूप से शराब बांटी जा रही थी। बताया गया कि रविवार शाम भी शराब की चार से पांच पेटियां गांव में बांटने के लिए लाईं गईं थीं। कई ग्रामीण ने तो रात को ही शराब पी। सोमवार को भी ग्रामीणों ने मुफ्त की शराब का सेवन किया। जिसके बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ आंखों से कम दिखाई पड़ने लगा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शाम होते-होते एक ग्रामीण तेजपाल की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। उसके बाद ग्रामीणों को सीएचसी से जिला और मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 

बताया कि जिला अस्पताल में केवल ग्रामीण सतीश को ही ले जाया गया, बाकी ग्रामीणों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। रात को ग्रामीण सुधीर ने भी मेडिकल में दम तोड़ दिया। तीसरे व्यक्ति की भी अस्पताल में मौत हो गई। डूंगर गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र (47 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह का शोभापुर गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में रात से उपचार चल रहा था। मंगलवार को उसकी तीन बजे के करीब मौत हो गई। तीन लोगों की मौत और कई ग्रामीणों की आंखों की रोशनी जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं गांव में दहशत का माहौल बना है। 
विज्ञापन


चर्चित मामले
- प्रधानी चुनाव के दौरान परतापुर के गांवड़ी में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत।
- भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर में युवक की मौत।
- रजबन इलाके में एक व्यक्ति की जान ली।
- झबरेड़ा रुड़की में आठ फरवरी 2019 को हुए शराब कांड में मेरठ के 18 लोगों की मौत हुई थी 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 25 हजार निर्माणों पर चल सकता है बुलडोजर, कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे सरकारी विभाग

विज्ञापन

खुलकर हो रही शराब तस्करी, क्या कर रहे जिम्मेदार
जहरीली शराब से दो लोगों की मौतों के साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी काफी समय से खुलकर हो रही है, जबकि पुलिस और आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरकर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि शराब माफिया के गुर्गों से पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों द्वारा शराब बंटवाई जा रही थी। इससे पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से मौत होने के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन पंचायत चुनाव की आहट से भी अवैध शराब के वितरण को बढ़ावा मिल रहा है। डूंगर गांव में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मचा है। जबकि अवैध शराब के सेवन से काफी संख्या में लोग बीमार हैं, जिनका मेरठ के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

वहीं पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि यह अवैध शराब आखिर आई कहां से और किससे खरीदी गई। लेकिन बताया जा रहा है कि शराब माफिया के द्वारा हरियाणा और हिमाचल से भी शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस गांव में जाकर जांच पड़ताल करने का दावा कर रही है। वहीं, रोहटा थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर कुछ पेटी शराब बरामद करने का दावा किया है।

लॉकडाउन में बिकी शराब
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही अवैध शराब आ रही है। कई लोग कहते हैं कि गांव के काफी लोग अवैध शराब का कारोबार चलाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन में भी अवैध शराब गांव में बिकती रही है। अवैध शराब की बिक्री की जानकारी होने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं करता। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर इस पर रोक लगाने की कोशिश की, परंतु प्रशासनिक अधिकारी ही इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। युवा पीढ़ी भी नशे के दलदल में धंस रही है। ऐसे में किसी गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें