ये हैं प्रमुख मांगे
काशी, सोलाना, अच्छरोंडा, भूडबराल, परतापुर सहित अन्य गांवों की आर्बिटेशन की सुनवाई नहीं हुई, डासना से मेरठ तक किसानों के आवागमन के लिए सर्विस रोड बनाई जाए आदि प्रमुख मांगे हैं।
कृषि अध्यादेशों का विरोध
भाकियू हरियाणा और पंजाब के ऐलान पर भारतीय किसान आंदोलन ने सोमवार को ट्रैक्टरों पर काले झंडे बांधकर कृषि सेक्टर के लिए जारी हुए तीन अध्यादेशों का विरोध किया और पीएम के नाम पत्र भेजा। संगठन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार ने कंपनियों को मंडी के बाहर ही किसानों की फसल खरीदने, आलू और प्याज का भंडारण पर रोक हटाने और कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग अध्यादेश जारी किए हैं। इससे किसानों की हालत खराब होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/