फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत पर तोड़फोड़, आगजनी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में ऋषभ एकेडमी की शिक्षिका सहित दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती के लेखानगर के पास सोमवार को डंपर से कुचलकर ऋषभ एकेडमी की शिक्षिका रश्मि चावला की मौत हो गई। हादसे में शिक्षिका के शरीर का आधा हिस्सा अलग हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य घटना में लिसाडी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पर जा रही महिला की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया।
पल्लवपुरम में ए-122 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पंकज चावला की पत्नी रश्मि चावला 16 साल से ऋषभ एकेडमी की शिक्षिका है। पंकज के मुताबिक रोजाना की तरह रश्मि अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। जैसे वह लेखानगर पर पहुंची। रुड़की रोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी चालक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि शिक्षिका का आधा हिस्सा शरीर से अलग हो गया। यह दृश्य देख आसपास के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका की मौत बाद स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। इसके अलावा एकेडमी में बोर्ड का प्रैक्टिकल भी था। अधिकारियों ने प्रैक्टिकल को पूर्ण कराया। इसके बाद स्कूल में शोकसभा हुई और अवकाश की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के रौनकपुरा निवासी सितारा सोमवार दोपहर देवर मोनू के साथ बाइक पर खुशहाल कालोनी में जा रही थी। वहां उसे एक परिचित को दिए गए उधार के पैसे लेने थे। लौटते वक्त लिसाड़ी रोड पर अंजुम पैलेस के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। सितारा बाइक से गिरकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मोनू घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मौके पर जाम भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों को पकड़कर पीटा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंच गई। दोनों लोगों को भीड़ से छुड़ाकर थाने भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल का भी उपचार कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें