फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शामली में पत्नियों को तीन तलाक देकर घर से निकाला, अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 08:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

महिलाओं द्वारा अपने पतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
तीन तलाक - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने मंगलवार को  कैराना थानाक्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में अपनी पत्नियों को तीन तलाक देने के आरोप में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन तलाक देने के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों आजम निवासी वार्ड नंबर 7 थाना महरौली दिल्ली व समयदीन निवासी ग्राम कोटडा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चार व छह फरवरी को आसमा खातून व फिरदौस द्वारा खुद के पतियों पर तीन बार तलाक बोल कर तलाक देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीन तलाक देने के आरोपी दोनों पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


महिलाओं द्वारा अपने पतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर शामली बस स्टैंड से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभिषेक निवासी मोहल्ला आलकला थाना कैराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना कैराना पर अवैध शराब रखने व बेचने के मामले दर्ज हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया।
 
तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव जहानपुरा की पुलिया के पास से सारिक उर्फ काला निवासी ग्राम जहानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान कर दिया।
 
शांतिभंग में पांच का चालान
मंगलवार को गांव अलीपुर में नल से पानी भरने को लेकर जुल्फान व अय्यूब आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। दूसरे मामले में गांव भूरा में आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने एक पक्ष के नाथी व दूसरे पक्ष के मोहित व रोहित को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें