सफेदपोशों से संबंध बनाने में माहिर विनोद
भूमाफिया विनोद शर्मा पर दर्ज मामले सुर्खियों में रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर उसने अकूत संपत्ति अर्जित की। इस संपत्ति को बचाने और अपना रसूख कायम रखने के लिए वह सफेदपोशों के संपर्क में भी खूब रहा। राजनीतिक लोगों को अपने घर पर भी बुलाता रहा है।
इसके अलावा ब्राहमण समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भी संगठन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं, प्रदेश में जब बसपा की सरकार आई तो वह बसपा नेताओं से नजदीकी बना लेता था तो सपा की सरकार आने पर सपा के नेताओं का करीबी बन बैठा था। सहारनपुर और शामली जिले में ब्राहमण समाज का सम्मेलन कर खुद को सियासी मुकाम पर पहुंचाने की भी खूब कोशिशें कीं।
यह संपत्ति हुई कुर्क
-486.99 वर्ग मीटर देवबंद में मंगलौर चौकी के निकट
-230.58 वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में
-196.72 वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में
-0.1730 हेक्टेयर जमीन ग्राम बडूली नया गांव देवबंद
-0.0410 हेक्टेयर जमीन ग्राम बड़ूली में
-ग्राम एन्यूर मस्टर्ड आयल उद्योग की फर्म जो ग्राम बड़ूली माजरा में है।
-कार बीएमडब्ल्यू