फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से ईख के खेत में अश्लील हरकत करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से ईख के खेत में अश्लील हरकत करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मवाना। कॉलेज से घर लौटते समय पांच युवकों द्वारा छात्रा को तमंचा दिखाकर ईख के खेत में ले जाकर अश्लील हरकत करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बृहस्पतिवार को नगर निवासी एक युवती ने तहरीर में बताया था कि लगभग एक माह पहले वह सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने गई थी। वहां तैनात कर्मचारी पंकज ने उसका मोबाइल नंबर नोट कर लिया तथा उससे फोन पर बात करने लगा। 18 अगस्त को जब वह कॉलेज से घर जा रही थी तो पंकज का फोन आया। उसने बताया कि वह सरकारी क्लीनिक बाईपास रोड पर उसे कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा देगा। वह पंकज के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज उसे बाईपास पर ईख के खेत में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच पांच लड़के तमंचे लेकर वहां पहुंचे तथा डरा धमकाकर अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिया। किसी तरह वह वहां निकली। 25 अगस्त को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दो आरोपियों वसीम पुत्र इलियास और सुहेल पुत्र ताहिर निवासी अटौरा रोड को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें