नानी के घर से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में नानी के घर से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे पीटा गया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। किशोरी के बयान लेने के बाद उसे चिकित्सा के लिए भेजा गया।
क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार को वह गांव में किराए के मकान में रहने वाली नानी का हाल जानने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां से लौटते समय पड़ोसी बिट्टू ने किशोरी को जबरन अपने घर में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को पीटा। बाद में किशोरी ने परिजनों को बताया। थाने में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। विवेचक इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि किशोरी को मेडिकल कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
---
पंचायत कर फैसले का बनाया दबाव
बताया गया है कि परिजन जब थाने में शिकायत करने के लिए जा रहे थे तो गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया और पंचायत में फैसला कराने की बात कही। सोमवार शाम को गांव में पंचायत शुरू हो गई और पीड़ित पक्ष पर ही समझौते का दबाव बनाए जाने लगा। बात नहीं बनी तो मंगलवार को फिर पंचायत हुई, लेकिन परिजनों ने कोई भी बात मानने से इंकार कर दिया। अब पुलिस किशोरी के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।