फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने टैफिक पुलिस पर टक चढाने का किया प्रयास,आरोपी छोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, आरोपी छोड़ा
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। परतापुर तिराहे पर बने अंडरपास के अंदर गलत दिशा से आ रहे ट्रक को रोकने पर चालक ने ट्रैफिक पुलिस के ऊपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में चालक को पकड़ लिया और सिविल पुलिस को ट्रक और चालक को सौंप दिया। सिविल पुलिस ने ट्रक चालक को थाने से ही छोड़ दिया।
रविवार दोपहर को परतापुर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मधुसूदन और रविंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक नौशाद निवासी देवबंद सहारनपुर ने कर्मचारियों के ऊपर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। जैसे-तैसे पुलिस ने अपनी जान बचाई और ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने परतापुर थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने चालक नौशाद को थाने से छोड़ दिया। वहीं, बाद में पुलिस ने चालक को थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें