फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: BJP का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? पुराने वीडियो पर फिर कटा चालान, खूब चर्चा में है मामला

Sat, 20 May 2023 01:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व भाजपा पार्षद का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल हुआ तो फिर से स्कूटी का चालान कर दिया गया। वायरल वीडियो में पूर्व पार्षद कहते दिखाई दे रहे हैं कि भाजपा का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? इस प्रकरण का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व भाजपा पार्षद का चालान काटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा के पूर्व पार्षद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने फिर से चालान काट दिया। वायरल वीडियो में पूर्व पार्षद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। कह रहे हैं कि मैं भाजपा का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे क्या? चालान काटोगे तो देख लूंगा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन


दरअसल, कंकर खेड़ा के कैंट एरिया में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कुछ महीनों पहले चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार भाजपा पार्षद को रोक लिया था। जिस पर पार्षद ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी थी। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

भाजपा के एक पूर्व पार्षद का पुराना वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में पूर्व पार्षद चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि मैं भाजपा का पार्षद हूं, चालान काटोगे तो देख लूंगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अनूठी विरासत में शामिल होंगे मेरठ के 7 वट वृक्ष, 1857 की क्रांति व अंग्रेजों के जुल्मों का साक्षी ये वृक्ष

विज्ञापन

वहीं, ट्रैफिक कर्मियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो उन्होंने स्कूटी का चालान करने को कहा। इसके बाद पार्षद चुपचाप निकल गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो कई महीने पुराना है, पूर्व पार्षद का चालान कर दिया गया था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड अफसर की 40 दिन की मोहब्बत: शादी तक पहुंची बात, पर दिल तोड़ गई विदेशी महिला, बताई ये बड़ी वजह

उधर, वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक कर्मियों ने एसपी ट्रैफिक को मामले की जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने वीडियो के आधार पर पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने के कारण पूर्व पार्षद की स्कूटी का दोबारा से चालान कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें