विटामिन की कमी के लिए पर्याप्त आहार की जरूरत
विदेशी महिला ने कहा कि मैं 59 साल की तलाकशुदा हूं, मेरे बच्चे हैं। पति से तलाक हो गया, लेकिन परिवार, बच्चों, धेवते-धेवती, पोते-पोती को मैं हमेशा के लिए नहीं छोड़ सकती। एना आरिया के मुताबिक, यहां पर जलवायु, भोजन मेरे अनुकूल नहीं है। मैं ब्राजील की हूं और मुझे शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त आहार की जरूरत है, लेकिन यहां ऐसा आहार नहीं मिल रहा है। यहां की संस्कृति भी अलग है। मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं।
व्यक्तिगत कारण से शादी करना नहीं चाहता
डालचंद ने कोर्ट में लिखित में बयान देकर कहा कि मैंने विदेशी महिला से शादी करने के लिए आवेदन दिया था। अब व्यक्तिगत कारणों के चलते वह शादी नहीं करना चाहते हैं। विदेशी महिला ने कहा कि मुझे डालचंद के साथ शादी करनी थी, लेकिन अब नहीं करना चाहती। इसलिए शादी के आवेदन को निरस्त किया जाए।
यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं
एलआईयू से भी मांगी जाती है रिपोर्ट
कोर्ट में शादी के आवेदन की जांच के लिए एलआईयू और संबंधित थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाती है। पुरुष और महिला का पता करना होता है कि उन्होंने पहले पति या पत्नी से तलाक दिए बगैर तो शादी के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर अन्य कोई विवाद तो नहीं है। इसके चलते शादी का आवेदन करने वालों को एक महीने का समय दिया जाता है। एक महीने बाद ही दोनों की शादी को कोर्ट वैध मानता है।
यह भी पढ़ें: UP: हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष से बोले एसपी सिटी, पुलिस का इस्तेमाल मत करो, ऑडियो वायरल, ये है पूरा मामला
डालचंद ने विदेशी महिला के साथ शादी के लिए आवेदन किया था। करीब 40 दिन बाद दोनों ने व्यक्तिगत कारण बताकर आवेदन निरस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया। विदेशी महिला अपने देश लौट गई है।
- दिवाकर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर