फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि के सामने शनिवार दोपहर गन्नों से लदे ओवरहाइट ट्रक से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिससे उठी चिंगारी धान की पुुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरी और आग लग गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। पास में ही सड़क पर काम कर रही जेसीबी की मदद से पुआल को ट्राली से नीचे गिराया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली आग में जलने से बच गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के जोला गांव निवासी कामिल पुत्र तौसिफ शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में धान की पुआल लादकर सरधना बेचने आया था। तहसील मुख्यालय से कुछ दूरी पर प्रस्तावित बस अड़डे की भूमि के सामने पुआल से लदी ट्राली लेकर खड़ा था। तहसील मुख्यालय की तरफ से दौराला की तरफ जा रहे गन्नों से लदे ओवरहाइट ट्रक में हाइटेंशन लाइन के तार उलझ गए, जिससे उठी चिंगारी पुआल से लदी ट्रैक्टर ट्राली पर जा गिरी। पुआल में देखते ही देखते आग लग गई। चालक कामिल ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। पास में ही सड़क निर्माण में लगी जेसीबी ट्राली से धान की पुआल को नीचे गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें