फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव उलधन में कुत्ते के शव को चारपाई पर रखने पर मारपीट व फायरिंग में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उलधन में कुत्ते के शव को चारपाई पर रखने पर मारपीट व फायरिंग में तीन घायल
विज्ञापन

खरखौदा। शनिवार को गांव उलधन में कुत्ते के शव को लेकर कुरैशी समाज के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
गांव उलधन निवासी भूरा पुत्र करीमुद्दीन के अनुसार, उसके पास कुत्ता है। उसके कई बच्चे भी हैं। शुक्रवार को पड़ोस के ही अयूब पुत्र रफीक की दो बेटियों की शादी थी, जिसमें बरात में आई गाड़ियों की चपेट में आकर एक कुत्ते के बच्चा मर गया था। किसी ने रास्ते में पड़े कुत्ते के शव को उठाकर अयूब के मकान के पास डाल दिया। उधर, शनिवार सुबह 11 बजे अयूब के बेटे भूरा ने उक्त कुत्ते के शव को उठाकर भूरा पुत्र अयूब के कमरे में पड़ी चारपाई पर रख दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। भूरा पक्ष ने गाली गलौज का विरोध किया तो अयूब कई लोगों के साथ भूरा के मकान पर पहुंच कर मारपीट व पथराव किया। आरोप है कि अयूब के बेटे ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पक्ष के अनुसार, गांव का ही जफरी पुत्र औसाफ, उस्मान पुत्र भूरे व भूरे पुत्र करीमुद्दीन घायल हो गए। घायल पक्ष के अनुसार जफरी व उस्मान के चेहरे व पेट में छर्रे लगे हैं। घायल पक्ष ने तहरीर दी है। उधर, पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है तथा बच्चों के बीच झगड़ा होना बता रही है। घायल पक्ष के अनुसार, अयूब पुराना गोकश तथा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें