फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसों में तीन युवकों की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा, अधिकारी और नेताओं पर फेंके पत्थर

Tue, 10 Nov 2020 05:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
महिलाओं ने अधिकारी और नेताओं पर फेंके पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमाक्टम के लिए भिजवाया। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


लाखनौर में हुए हादसे में दो युवकों की मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे हैं।

वहीं घटना को लेकर पुलिस अधिकारी और कुछ राजनीतिक दलों के नेता एक कमरे में बैठकर वार्ता कर रहे थे, इसी बीच कुछ महिलाओं ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान अधिकारी और नेताओं ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पहली घटना 
बताया गया कि इनमें एक हादसा सोमवार देर रात हुआ, जिसमें देवबंद थाना क्षेत्र के गांव तलहैड़ी खुर्द निवासी 23 वर्षीय रविकांत पुत्र कल्लू की मौत हो गई। रविकांत ट्रैक्टर ट्रॉली पर लकड़ी लादकर यमुनानगर ले जा रहा था। नागल-लाखनौर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और रविकांत की दबने से मौत हो गई।

दूसरी घटना
पुलिस के अनुसार दूसरी घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। नागल थाना क्षेत्र के गांव सुभरी मेहराब निवासी करीब 20 वर्षीय अनुज पुत्र महिपाल बाइक से अपने पड़ोसी 15 वर्षीय वासु पुत्र बृजेश के साथ नागल जा रहा था। नागल लाखनौर मार्ग पर पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों के सिर में गहरी चोट आई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मची चीख-पुकार और तड़पते रहे घायल यात्री, फिर डीएम ने जाना हाल, तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें