इस दौरान तीनों बैरक में चारपाई पर शराब के नशे में अचेत अवस्था में मिले। तीनों को जब उठाया तो उनके होश उड़ गए। उनसे ड्यूटी पर नही जाने का कारण मालूम किया गया तो नशे की हालत में होने के चलते उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तीनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया तो उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। उन्होंने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी।
एसपी ने कर्तव्य पालन में अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व अकर्मण्यता बरतने व आम जनता में पुलिस की धवि धूमिल करने में दरोगा समेत तीनों को निलंबित कर दिया है।
एसपी के मुताबिक अगर पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करेंगे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को हर हाल में अपनी ड्यूटी पर जाना होगा।