फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेराह गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने आबूलेन पर सरेराह गुंडागर्दी करने वाले तीन युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बलवंत नगर निवासी प्रशांत शर्मा अपने एक साथी के साथ आबूलेन स्थित होटल पर खाना खाने पहुंचा था। उनका बाइक खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने प्रशांत व उसके साथी की जमकर पिटाई की। जिस जगह वारदात हुई, उससे चंद कदम की दूरी पर आबूलेन पुलिस चौकी है।
विज्ञापन

पुलिस पहुंची और दो युवकों को लेकर थाने आ गई। दोनों की पहचान रोहित सोनकर पुत्र सुदेश सोनकर निवासी रविंद्रपुरी और पारस पुत्र राकेश निवासी रजबन बाजार के रूप में हुई। उन्होंने अपने फरार साथियों की पहचान गोलू पुत्र सुशील व गौतम पुत्र मुकेश निवासी रविंद्रपुरी के रूप में कराई। देर रात ही पुलिस ने दबिश देकर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों का शांतिभंग में चालान कर इतिश्री कर दी।
विज्ञापन

सुबह होते ही इन युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दिख रहा है कि युवकों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी थीं। सड़क पर गिराकर बेल्ट से भी पीटा गया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाई तो आरोपी युवक उनसे भी अभद्रता करते दिखाई दिए और परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के बाद प्रशांत ने कुछ अज्ञात युवकों की भी जानकारी दी थी, लेकिन चार पर ही कार्रवाई की गई। एएसपी सूरज राय ने बताया कि तहरीर में चार लोगों के नाम हैं, जिनमें से तीन रोहित, पारस व गोलू को गिरफ्तार किया है। चौथे की तलाश जारी है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें