फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में आधी रात को चोरों ने होटल खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र में आधी रात को चोरों ने होटल खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात को चोरों ने एक होटल खंगाल दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर होटल संचालक ने मेडिकल पुलिस को सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने एसएसपी आफिस पर शिकायत की। तब जाकर मेडिकल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
तेजगढ़ी निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र गंगादास का क्षेत्र में ही गंगा होटल है। रविवार रात वह करीब 12 बजे होटल बंद कर घर लौट गये। सुबह छह बजे मार्निंग वाक के वक्त दुकान के सामने से निकले तो ताले टूटे देख दंग रह गये। सूचना पाकर परिवार वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि नरेंद्र सीधे मेडिकल थाने पहुंच गये और पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने बाद में आने की बात कहकर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वह सीधे एसएसपी आफिस पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद एसएसपी आफिस से मेडिकल थाने की पुलिस को एफआईआर के निर्देश दिये गये। नरेंद्र ने बताया कि ताले तोड़कर चोर होटल का समस्त फर्नीचर, काउंटर, क्रॉकरी व अन्य सामान समेटकर ले गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें