फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2023 समारोह में मेरठ से इन सात कैडेट्स का चयन, कर्तव्य पथ पर ये कैडेट करेगी कदमताल

Mon, 09 Jan 2023 01:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मेरठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय से सात एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। एनसीसी कैडेट पूजा अहलावत कर्तव्य पथ पर कदमताल करती दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
मेरठ के चयनित एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस 2023 समारोह में मेरठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के सात कैडेट्स शामिल होंगे। चयनित कैडेट्स दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड के बीच रोजाना अभ्यास में जुटे हुए हैं। 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में मेरठ की पूजा अहलावत कदमताल करती दिखाई देंगी। वहीं, पीएम रैली, फ्लैग एरिया, लाइन एरिया और सांस्कृतिक कार्य़क्रमों में कैडेट श्रीप्रिया, राजन तिवारी, अभिषेक चंदन, इशान वशिष्ठ, ललित कुमार एवं वैभव कुमार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Meerut News Live: कार्टूनिस्ट प्रकरण में याकूब कुरैशी की घेराबंदी तेज, सर्दी से नहीं राहत, पढ़ें- ताजा खबरें

मेरठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय से मेरठ समेत चार जिलों के 48 कैडेट्स को विभिन्न कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नोएडा में प्री आरडीसी कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उत्तरप्रदेश के 11 एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मेरठ समूह के कुल सात कैडेट्स ने आरडीसी कैंप में अपनी जगह बनाई है। एनसीसी समूह कमांडर ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष ने चयनित कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar News: राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या के मामले में था बंद
 
विज्ञापन


पहली बार सात कैडेट्स चयनित

मेरठ समूह से सात कैडेट्स का गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पहली बार सात कैडेट्स का चयन हुआ हैं, जिसमें मेरठ जिले से चार कैडेट्स हैं। वर्ष 2022 में समूह से केवल दो कैडेट्स, 2021 में तीन, 2020 में केवल एक कैडेट गणतंत्र दिवस में शामिल हुए थे। 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविनाश डी पित्रे ने बताया कि कैडेट्स को बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कैडेट्स ने मेरठ की शान बढ़ाई। प्रत्येक कैडेट और प्रशिक्षकों ने खूब मेहनत की है।

यह भी पढ़ें : Meerut: बर्थडे पार्टी में धुएं के छल्ले उड़ाते मिले रईसजादे, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें