फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हरियाणा पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाया, ये है पूरा मामला

Tue, 13 Oct 2020 04:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के रामड़ा गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस पर हमला किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस के कब्जे से भैंस चोरी के आरोपी को भी छुड़ा लिया गया। 

विज्ञापन


हरियाणा में कुरुक्षेत्र जनपद के शाहबाद थाना की पुलिस तमंचा सप्लायर की तलाश में सहारनपुर जिले के थाना गंगोह के गांव बेगीनाजर निवासी सोनू उर्फ कुर्बान को लेकर गांव रामड़ा जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी के आगे बुग्गी लगा दी और पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी और आरोपी को छुड़ा लिया गया। 

सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश की गई। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि घटना में संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी में आए बदमाश, 30 लाख का तांबा लूटकर फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


शाहबाद थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर की तहरीर पर थाना कैराना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ कैराना के निर्देश पर आरोपी की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की जिले भर में चेकिंग कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें