फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे भूनी के ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे भूनी के ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर ब्लॉक के गांव भूनी के ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरनारत लोगों ने हाईवे पर भूनी गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने अंडरपास बनाने की मांग उठाई।
भूनी के ग्रामीणों के अंडरपास की मांग को लेकर हाईवे पर बैठने की सूचना पाकर एसडीएम सरधना सूरज पटेल, सीओ सरधना आरपी शाही व एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में कहा कि गांव में अंडरपास बनना चाहिए। बताया कि हाईवे के पार दो विद्यालय और पशु चिकित्सालय आदि हैं। गांव के लगभग 600 बच्चे प्रतिदिन हाईवे पार कर स्कूल जाएंगे। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहेगी। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन देर रात तक ग्रामीण धरने पर डटे हुए थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

धरने पर भूनी के ग्राम प्रधान प्रदीप गोस्वामी, भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, भाकियू नेता राजकुमार करनावल, रालोद नेता संजय चौधरी, विनीत सांगवान, गौरव त्यागी, सुदीप त्यागी, दीपक कुमार, निक्की तालियान, धीरेंद्र सिंह छुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने सांसद को दिया आश्वासन
दूसरी ओर बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि कपिल शर्मा ने सांसद से मिलकर भूनी गांव में हाईवे पर जल्द अंडरपास बनवाने की मांग की। बागपत सांसद ने अंडरपास के लिए एनएचएआई के चेयरमैन गिरिधर अरमने को पत्र भेजा। जवाब में प्राधिकरण चेयरमैन ने सांसद को जल्द ही अंडरपास का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें