फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News : पुलिस ने गोवंश से लदी कार को दबोचा, आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार, तलाश जारी

Wed, 20 Jul 2022 01:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कार में गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं कार में सवार आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर फफूंडा बाईपास से गोवंश के मीट से लदी एक कार को पकड़ लिया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पशु चिकित्सक को थाने बुलाकर मीट के नमूने लिए और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। उधर, कार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी युवक के नाम है।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 मेरठ-बुलंदशहर स्थित फफूंडा बाईपास पर ग्रैंड हेवश के सामने घेराबंदी कर एक ब्रेजा कार संख्या यूपी 15 डी.एच 2760 को दबोच लिया। कार में मौजूद दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। कार की डिग्गी व पीछे की सीट पूरी तरह से गोवंश के मीट से लदी थी। 

वहीं गाड़ी से मीट काटने के औजार भी बरामद हुए। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई और मंगलवार सुबह पशु चिकित्सक को थाने बुलाकर मीट के नमूने लिए। उधर, पुलिस व पशु चिकित्सक भी प्रथम दृष्टा गोवंश का ही मीट बता रहे हैं। बाद में पुलिस ने मीट को गड्ढे में दबा दिया। पकड़ी गई कार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी गुलजार पुत्र मोहम्मद यूनुस के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP News : सोतीगंज को लेकर बोले थे पीएम मोदी, फिर आई कबाड़ियों की शामत, अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन


पुलिस 18 घंटे तक घटना को दबाए रही
हालांकि थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे मंगलवार देर रात्रि तक भी ऐसी किसी घटना से इनकार करते रहे। बाद में जब इस घटना पर बात करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव नहीं किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें